15 दिनों में लगाये पांच हजार पौधे, चालीस हजार का लक्ष्य
दादी जानकी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
आबूरोड, 7 जुलाई, निसं। पर्यावरण संरक्षण तथा जल के संकट दूर करने के लिए ब्रह्माकुमारीज संस्थान के सोशल एक्टिविटी ग्रुप की ओर से चलाये जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पिछले 15 दिनों में पांच हजार पौधे लगाये जा चुके हैं। जबकि चालीस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। पांच हजार पूरे होने पर खुद ब्रह्माकुमारीज संस्था की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी ने कहा कि पेड़ पौधे ही हमारे जीवन को निरोगी बना सकते हैं। देश के सभी केन्द्रों पर दादी जानकी ने एक एक पौधे लगाने की अपील की।
ब्रह्माकुमारीज संस्था के महासचिव बीके निर्वेर ने भी दादी को बड़े स्तर पर प्लांटेशन कराने की रूपरेखा बताते हुए कहा कि इस वर्ष हमारा प्रयास है कि पूरे देश भर में पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण का प्रयास किया जाये जिससे इन समस्याओं से निपटा जा सके। क्योंकि सभी समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि यदि समय रहते हम नहीं चेते तो आने वाला समय अति गम्भीर होगा। इसलिए हमें इसके उपर ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम में सोशल एक्टिविटी ग्रुप के अध्यक्ष बीके भरत ने भी लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर पेड़ में तब्दील करने की अपील की। इसके साथ ही लगाये गये पौधों की देखभाल के लिए भी प्रेरित किया।
यहॉं लगाये पौधे: काला मगरा, किंवरली, आनन्द सरोवर, मनमोहिनी वन, उमरनी, आमथला, मोरथला, आबू रोड, सिरोही, दानवाव, तलहटी, मुखड़ी माता समेत कई स्थानों पर लगाये गये।